-->
बरेली में 1 से 7 जुलाई तक होगा मध्यम वन महोत्सव

बरेली में 1 से 7 जुलाई तक होगा मध्यम वन महोत्सव

निर्भय सक्सेना 
बरेली रूबरू बरेली। जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला आर्द्रभूमि समिति व जिला गंगा समिति की बैठक में अवगत कराया गया कि 1 से 7 जुलाई के मध्यम वन महोत्सव किया जाएगा। 


 17 जून को जनपद के विभागवार पौधारोपण लक्ष्यों में भी परिवर्तन किया गया है। अतः सभी सम्बन्धित विभाग संशोधित लक्ष्यों के सापेक्ष 02 दिवस के अन्दर गढडा खुदान की स्थलवार सूचना एवं पौधों के मांग पत्र प्रभागीय वनाधिकारी बरेली के कार्यालय में उपलब्ध कराये।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पौधारोपण अभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रकार वन यथा- महर्शि चरक वन, समरस वन, समृद्धि वन, ऊर्जा वन एवं कपि वन की स्थापना किया जाना है। इस हेतु सम्बन्धित विभाग यथा ग्राम्य विकास,पंचायती राज, लोक निर्माण व नगर निगम एवं नगर पचायतों के सहयोग से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित हो।


समीक्षा बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिये गये कि 1 से 7 जुलाई के मध्यम वन महोत्सव में सभी विभाग अपने- अपने कार्यक्षेत्रांतर्गत अधिक से अधिक वन महोत्सव कार्यक्रम जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराते हुये आम जनमानस को पौधारोपण हेतु प्रेरित करें। 


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि रोपित किये जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग रोपण के समय ही पूर्ण कर ली जायें। 


इस बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी बरेली को निर्देश दिये गये कि जनपद में संचालित सभी पैथोलाॅजी, क्लीनिक, एच. सी. एफ. सेंटर तथा बिना अनुबन्ध के संचालित हो रहे अवैध स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपजिलाधिकारी,
अधिशासी अधिकारी,नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर किया जाये तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर एग्रीमेंट सुनिश्चित करें।

बैठक में उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम व समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को निर्देश दिये गये कि उनके कार्यक्षेत्र में सुबह- शाम हो रहे सफाई कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया जायें तथा अनियमित्ताएं पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल लायी जायें।


सी बी गंज बरेली स्थित सुपीरियर इण्डस्ट्रीज का निरीक्षण नगर निगम, प्रदूषण बोर्ड, वनविभाग, उपजिलाधिकारी सदर व सहायक श्रमायुक्त की संयुक्त टीम द्वारा किया जायें।


बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात व सम्भागीय परिवहन अधिकारी बरेली को निर्देश दिये गये कि नगर में मोडिफाईड साइलेन्सर बाईको के विरूद्ध अभियान चलाकर सीज किया जाये तथा ध्वनि प्रदूषण को रोकने के सम्बन्ध में प्रचार प्रसार कराया जायें।


जिला गंगा समिति की बैठक में अधिषासी अभियंता बाढ़ को निर्देश दिये गये कि नकटिया नदी के पुनरोद्धार की कार्ययोजना सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर स्थापित करते हुये तैयार करायी जाये जिससे कि कार्ययोजना राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली को प्रेषित की जा सकें।


समीक्षा बैठक में उन्होंने उप कृषि निदेशक बरेली को निर्देश दिये गये कि प्राकृतिक खेती को अधिक से अधिक बढ़ावा देने हेतु विकास खण्डवार गोष्ठी व प्रशिक्षण कराये जायें। 


अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड को निर्देश दिये गये कि अरिल नदी के जीर्णोद्वार व कायाकल्प हेतु कार्ययोजना तैयार करने व नदी की खुदायी के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित कराये।


उन्होंने सेतु निगम को निर्देश देते हुए कहा कि रामगंगा नदी के चैबारी पुल पर लोहे की जाली लगाई जाए।



बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बरेली, परियोजना निदेशक/प्रभारी उपायुक्त श्रम रोजगार बरेली, पर्यावरण अभियंता नगर निगम बरेली, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम, अधिषासी अभियंता बाढ खण्ड, जिला उद्यान अधिकारी बरेली, जिला पंचायत राज अधिकारी बरेली, उप सहायक आयुक्त सहकारिता बरेली, जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली, बरेली व नगर पालिका/पंचायत के अधिशासी अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "बरेली में 1 से 7 जुलाई तक होगा मध्यम वन महोत्सव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article