ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी में आमिर खान बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
रहबर अंसारी
बरेली रूबरू बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत बरेली जिले में नई नियुक्ति की है। पार्टी नेतृत्व ने आमिर खान को जिला उपाध्यक्ष, बरेली के पद पर मनोनीत किया है। आमिर खान इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी हैं।
यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आमिर खान की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली और सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि पार्टी प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आमिर खान अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा बरेली जिले में संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आमिर खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन और मेहनत से कार्य करेंगे।
आमिर खान की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
0 Response to "ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी में आमिर खान बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा"
एक टिप्पणी भेजें