उर्स-ए-बाबा फरीद पर सजेगी रूहानी महफिल, 21 जून को बरेली में होगा आयोजन
रिपोर्ट रहबर अंसारी
बरेली रूबरूबरेली। मोहल्ला रेती स्थित खानकाहे आलिया चिश्तिया साबरिया में 21 जून 2026 इतवार को जिक्रे शहीद-ए-आजम व उर्स-ए-हजरत बाबा फरीदुद्दीन गंजे शकर रहमतुल्लाह अलैह का आयोजन किया जाएगा। दरगाह साबिर पाक कलियर शरीफ के सज्जादा नशीन हजरत शाह अली मंजर ऐजाज कुद्दूसी साबरी साहब की सरपरस्ती में होने वाले इस मुकद्दस मौके पर अकीदतमंदों को शिरकत की दावत दी गई है।
क्या रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
5 मोहर्रम को बाद नमाज-ए-असर कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसी के साथ गिलाफ बाबा फरीद की जियारत कराई जाएगी। बाद नमाज-ए-मगरिब लंगर-ए-आम का इंतजाम रहेगा। बाद नमाज-ए-इशा महफिल-ए-समा का आगाज होगा।
कौन-कौन होंगे शामिल
इस रूहानी महफिल में हजरत यावर मंजर ऐजाज कुद्दूसी साबरी साहिबजादे पीरान-ए-कलियर शरीफ और खलीफा हजरत हाफिज मोहम्मद तस्लीम साबरी भी शिरकत करेंगे। खानकाहे आलिया चिश्तिया साबरिया, नियर नक्शबंदियान मस्जिद, मोहल्ला रेती, बरेली शरीफ में होने वाले इस उर्स में अकीदत और इज्जत के साथ सभी को दावत दी गई है।
0 Response to "उर्स-ए-बाबा फरीद पर सजेगी रूहानी महफिल, 21 जून को बरेली में होगा आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें