बरेली: कैंट विधानसभा 125 से हज्जन राबिया अख्तर ने ठोकी ताल, बोलीं - जनता की सेवा ही मेरा एजेंडा
चुनावी मैदान में उतरीं हज्जन राबिया अख्तर: घर-घर जनसंपर्क, समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण का दावा
रिपोर्ट/रहबर अंसारी
बरेली रूबरू बरेली। कैंट विधानसभा 125 से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी हज्जन राबिया अख्तर मैदान में उतर गई हैं। लगातार क्षेत्र में जनता की सेवा कर रहीं हज्जन राबिया अख्तर ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और समाधान का भरोसा दे रही हैं।
जनता की सेवा से बनाएंगी पहचान
हज्जन राबिया अख्तर ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता की सच्ची सेवा करना है। कैंट विधानसभा के सुभाषनगर, बिहारीपुर, सिविल लाइंस, कैंट सदर बाजार जोगीनवादा, सैलानी, हाजियापुर,समेत कई इलाकों में वह रोजाना दौरा कर रही हैं। नाली, सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर महिलाओं और बुजुर्गों से सीधे संवाद कर रही हैं।
महिलाओं और युवाओं पर फोकस
हज्जन राबिया अख्तर का कहना है कि कैंट विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और शिक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आधी आबादी को मुख्यधारा से जोड़ना और युवाओं को नशे से दूर रखकर स्किल डेवलपमेंट से जोड़ना उनका पहला काम होगा।
अब वक्त बदलाव का
जनसंपर्क के दौरान हज्जन राबिया अख्तर ने कहा कि कैंट की जनता ने कई चेहरों को मौका दिया, लेकिन विकास सिर्फ कागजों में हुआ। "अब वक्त बदलाव का है। जनता जागरूक है और काम करने वाले को ही चुनेगी", उन्होंने कहा।
समर्थकों में जोश हज्जन राबिया अख्तर के मैदान में उतरते ही कैंट विधानसभा में सियासी हलचल तेज हो गई है। समर्थकों ने जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगा दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी "कैंट मांगे राबिया अख्तर" ट्रेंड कर रहा है।
0 Response to "बरेली: कैंट विधानसभा 125 से हज्जन राबिया अख्तर ने ठोकी ताल, बोलीं - जनता की सेवा ही मेरा एजेंडा"
एक टिप्पणी भेजें