-->
Bareilly । 8वें वेतन आयोग की बैठक में गूंजी रेल कर्मचारियों की आवाज

Bareilly । 8वें वेतन आयोग की बैठक में गूंजी रेल कर्मचारियों की आवाज

बरेली रूबरू बरेली/इज्जतनगर। 8वें वेतन आयोग की ओर से लखनऊ में आयोजित परामर्श बैठक में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस कारखाना मंडल इज्जतनगर के उपाध्यक्ष जयेंद्र शेखर गुप्ता ने रेल कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं और विभिन्न विसंगतियों को प्रमुखता से उठाया। 


आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए ज्ञापन और प्रेजेंटेशन में पुरानी पेंशन बहाली, समान कैडर के कर्मचारियों के लिए एक समान वेतन नीति तथा लंबित सिफारिशों को लागू करने की मांग रखी गई।


जानकारी के अनुसार, 22 और 23 जून को गोमती नगर स्थित होटल रेनेसां में आयोजित बैठक में 8वें वेतन आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन (आईएएस) की अध्यक्षता में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से सुझाव लिए गए। जयेंद्र शेखर गुप्ता को आयोग की ओर से 23 जून को प्रस्तुतीकरण के लिए समय दिया गया था।


प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने बताया कि एक ही कैडर के कर्मचारियों के वेतन, प्रोत्साहन भत्तों और अन्य सुविधाओं में असमानता बनी हुई है। साथ ही पूर्व वेतन आयोगों की कुछ सिफारिशें आज तक लागू नहीं की गई हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने इन सभी मुद्दों को आयोग के समक्ष विस्तार से रखा।


बैठक में सदस्य सचिव पंकज जैन ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सभी बिंदुओं को नोट करते हुए हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आयोग देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों, ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों से प्राप्त सुझावों के आधार पर अपनी सिफारिशों का अंतिम मसौदा तैयार करेगा।


एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और हर मंच पर उनकी समस्याओं को उठाता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों से कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में अपेक्षित वृद्धि होगी तथा लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगतियों का समाधान होगा।

0 Response to "Bareilly । 8वें वेतन आयोग की बैठक में गूंजी रेल कर्मचारियों की आवाज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article