-->
Bareilly news ।  सागरमाथा कप में पदक जीतने वाले छात्रों का सम्मान, आजाद हिंदू सेना ने बढ़ाया उत्साह

Bareilly news । सागरमाथा कप में पदक जीतने वाले छात्रों का सम्मान, आजाद हिंदू सेना ने बढ़ाया उत्साह

बरेली रूबरू बरेली।  नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित सागरमाथा कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और भारतीय सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाने वाले एलियन डांस एवं फिटनेस अकैडमी के पदक विजेता छात्रों को मंगलवार को आजाद हिंदू सेना द्वारा सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने स्वर्ण पदक विजेता मिष्टी माहेश्वरी तथा रजत पदक विजेता निलय उपाध्याय और नाइनटीन जोशी को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अमित राठौर ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं पर पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे वे भारतीय सनातन संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का कार्य करने वाली संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

कार्यक्रम का संचालन एलियन डांस एवं फिटनेस अकैडमी के संस्थापक एवं निदेशक तथा उत्तराखण्ड परफॉर्मिंग आर्ट्स एवं डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन भारत के सचिव आदित्य भट्ट ने किया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले डेढ़ दशक से बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए नृत्य कला का प्रशिक्षण दे रही है। 

संस्था समय-समय पर भारतीय संस्कृति आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कर नई पीढ़ी में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास करती है।


पदक विजेता छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और गुरु आदित्य भट्ट को दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर, जिला अध्यक्ष उमंग शंखधार, युवा जिला अध्यक्ष सोनू यादव तथा भुवनेश गंगवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं अभिभावकों में अनुज माहेश्वरी, अल्पा माहेश्वरी, डॉ. नितिन उपाध्याय, डॉ. ललिता जोशी, दीपा भट्ट और अनुराधा भट्ट मौजूद रहीं।


कार्यक्रम के सफल संचालन में जय भट्ट, दिया बत्रा, दिव्यांशी एवं आदित्य शर्मा ने सहयोग किया।

0 Response to "Bareilly news । सागरमाथा कप में पदक जीतने वाले छात्रों का सम्मान, आजाद हिंदू सेना ने बढ़ाया उत्साह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article