Bareilly | इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी आरोपी युवक गिरफ्तार।
बरेली रूबरू बरेली। थाना सीबीगंज पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक खड़ौआ निवासी रोहित गंगवार ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की थी। आरोप है कि महेशपुर निवासी रिजवान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी zalim_londa3674 से उक्त पोस्ट पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। शिकायत मिलने के बाद थाना सीबीगंज में 22 जून 2026 को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रिजवान पुत्र नजीर अहमद (24 वर्ष) निवासी महेशपुर, थाना सीबीगंज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली टिप्पणियों के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0 Response to "Bareilly | इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी आरोपी युवक गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें