-->
दुष्कर्म और धमकी के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

दुष्कर्म और धमकी के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बरेली रूबरू बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।



पुलिस के मुताबिक, 23 जून 2026 को एक महिला ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम मनकरी निवासी हरेन्द्र पाल ने समिति के कार्यों में मदद करने और नजदीकियां बढ़ाने के बाद उसे अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया तथा फोटो वायरल करने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में मुकदमा संख्या 207/2026, धारा 64(2)(m) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 जून को सरजू कट के पास हाईवे स्थित मंदिर के सामने से आरोपी हरेन्द्र पाल (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक आदेश कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और हेड कांस्टेबल विक्की सिंह की टीम ने की।


पूछताछ में आरोपी ने महिला से कई वर्षों से परिचय होने और दोनों के बीच संबंध होने की बात स्वीकार की। आरोपी का दावा है कि दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन महिला का पहले पति से तलाक न होने के कारण शादी नहीं हो सकी। आरोपी ने यह भी कहा कि विवाद के दौरान उसने महिला के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।


0 Response to "दुष्कर्म और धमकी के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article