-->
Barellly News: राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण कर मनाया संरक्षक जे.आर. गुप्ता का जन्मदिन

Barellly News: राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण कर मनाया संरक्षक जे.आर. गुप्ता का जन्मदिन


बरेली रूबरू बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत के संरक्षक जे.आर. गुप्ता का जन्मदिन गांधी उद्यान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 

साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं "सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करो" अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने जे.आर. गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।


राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया कि संस्थान लंबे समय से "सांस न होगी कम, पेड़ लगा रहे हैं हम" अभियान के तहत लगातार वृक्षारोपण कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान की परंपरा के अनुसार किसी भी सदस्य या पदाधिकारी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। इसी क्रम में संरक्षक जे.आर. गुप्ता के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष आरेंद्र सिंह, आयुष सिंह, रामकिशोर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

0 Response to "Barellly News: राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण कर मनाया संरक्षक जे.आर. गुप्ता का जन्मदिन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article