-->
विश्व पर्यावरण दिवस पर इज्जतनगर मंडल का वृक्षारोपण अभियान, अधिकारियों ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस पर इज्जतनगर मंडल का वृक्षारोपण अभियान, अधिकारियों ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ



बरेली रूबरू बरेली, विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


मंडल कार्यालय कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, रेल कर्मचारी और अन्य हितधारकों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


वृक्षारोपण के बाद मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और समाज में सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है, जो वन क्षेत्र बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।


अभियान के तहत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और रेलवे कॉलोनियों में पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से ‘मिशन लाइफ’ के तहत पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।


इज्जतनगर मंडल का यह अभियान स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल रेल परिसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर इज्जतनगर मंडल का वृक्षारोपण अभियान, अधिकारियों ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article