-->
नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली में दी गई तहरीर

नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली में दी गई तहरीर




रिपोर्ट रहबर अंसारी
बरेली रूबरू बरेली, 24 जून 2026। दरगाह आला हज़रत से जुड़े संगठन तहरीक-ए-तहफ़्फुज़ सुन्नियत (टीटीएस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी।


संगठन के प्रतिनिधियों का आरोप है कि नाजिया इलाही ने इस्लाम धर्म से जुड़े धार्मिक व्यक्तित्वों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
टीटीएस के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। संगठन ने यह भी कहा कि ऐसी टिप्पणियों पर सख्ती से कार्रवाई होने से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सकेगी।
तहरीर सौंपने वालों में अश्मीर रज़ा, मौलाना जाहिद रज़ा, मौलाना बशीर उल क़ादरी, अजमल नूरी, परवेज़ नूरी, शाहिद नूरी, नासिर कुरैशी, मंज़ूर रज़ा, ताहिर अल्वी, औरंगज़ेब नूरी और साकिब रज़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Response to "नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली में दी गई तहरीर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article