-->
नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, संगठन ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, संगठन ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट रहबर अंसारी 
बरेली रूबरू बरेली, 25 जून। जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) से मुलाकात कर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में इस्लाम धर्म से जुड़ी हस्तियों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।


संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए, विवादित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया जाए तथा निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।


जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान उर्फ फरमान मियां ने कहा कि संगठन कानून और संविधान के दायरे में रहते हुए अपनी आपत्ति दर्ज करा रहा है तथा प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की अपेक्षा करता है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. मेहंदी, शोएब उद्दीन रज़वी, सैय्यद इकरार एडवोकेट, राशिद खान एडवोकेट, अकबर हुसैन एडवोकेट, नूरजहां एडवोकेट, हाफिज तौसीफ, मुफ्ती रहबर, मौलाना फरमान, जुबैर नबी, इलियास खान, रिजवान अली, मोहम्मद जुबैर, अदनान, फरमान हुसैन, मोहम्मद कमर रज़वी, बिलाल रज़ा घोसी, जुनैद रज़ा अज़हरी, कमर रज़ा और वसीम रज़ा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


नोट: नाजिया इलाही खान पर लगाए गए आरोप संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन पर आधारित हैं। मामले में पुलिस या संबंधित पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना शेष है।

0 Response to "नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, संगठन ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article