पुरानी जिला जेल में आज से आने शुरू होगे कैदी। मंदिर में विगत दिनों कराया गया सुंदर कांड एवं पूजापाठ।
निर्भय सक्सेना
बरेली रूबरू बरेली। कलेक्ट्रेट के निकट एवं पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित 68.15 एकड़ में फैली पुरानी जिला जेल में कल शुक्रवार से चहल पहल एवं रौनक बढ़ सकती है।
संभावना है लगभग 70 बंदी केसरपुर जेल से कल इस जीर्णोद्वार के बाद बनी जेल में शिफ्ट होगे।
लगभग 186.24 करोड़ की लागत से इस जिला जेल में जीर्णोद्धार एवं सुरक्षा तंत्र/सी सी टी वी कैमरे आदि लग चुके हैं। इस जेल के नए बने भवन में बैरक की क्षमता बढ़ जाने से अब 2575 से अधिक विचाराधीन कैदी यहां रह सकेंगे।
जिला जेल में आधुनिक पाक शाला का काम लगभग पूरा हो गया है उसमें भी औपचारिक पूजन करा दिया गया है।
जेल के सामने बने मंदिर में पूर्व में ही सुंदरकांड एवं पूजा अर्चना कराई जा चुकी थी। जिला जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला के अनुसार कल शुक्रवार दोपहर तक कैदी यहां आने की आशा है।
अब पूरे परिसर एवं कार्यालय में सुरक्षा उपकरण सी सी टी वी कैमरे लगाने, कंप्यूटर, फर्नीचर, आंतरिक साज सज्जा, आधुनिक रसोईघर का काम पूरा हो गया है। निर्भय सक्सेना
0 Response to "पुरानी जिला जेल में आज से आने शुरू होगे कैदी। मंदिर में विगत दिनों कराया गया सुंदर कांड एवं पूजापाठ।"
एक टिप्पणी भेजें