डॉ नवल किशोर गुप्ता का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
बरेली रूबरू बरेली। गंगाशील ग्रुप हॉस्पिटल की बरेली में श्रृंखला खड़ी करने वाले 82 वर्षीय डॉ नवल किशोर गुप्ता का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। मॉडल टाउन श्मशान घाट पर उनके पौत्र आर्य वर्धन ने उन्हें मुखाग्नि दी।
डॉ नवल किशोर गुप्ता ने गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। वहां उनका 1 जून से इलाज हो रहा था। गाजियाबाद हॉस्पिटल से स्वर्गीय डॉ नवल का पार्थिव शरीर लगभग 4 बजे गंगाशील हॉस्पिटल डी डी पुरम, बरेली निवास पर लाया गया जहां उनके शुभचिंतको ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। डॉ नवल किशोर अपने पीछे पत्नी श्रीमती शशिवाला राठी, पुत्र वधु, पौत्र आर्य वर्धन, तीन विवाहित पुत्रियो/ दामाद का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । उनके पुत्र डॉ निशांत का कुछ वर्ष पूर्व ही निधन हुआ था।
मॉडल टाउन श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार के समय उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, आई एम ए के प्रदेश अध्यक्ष, बरेली के महापौर डॉ उमेश गौतम, पूर्व महापौर डॉ आई एस तोमर, केशलता हॉस्पिटल ग्रुप के डॉ केशव अग्रवाल, आई एम ए बरेली के पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र माहेश्वरी, विनोद पगरानी, विमल भारद्वाज, संकेत वाली, काष्ठ फर्नीचर संगठन के अध्यक्ष सुधीर गोयल, विधान टंडन, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा, वी उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल, पल्लव अग्रवाल, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, गुरविंदर सिंह, उमेश गुप्ता, रोहित राकेश, समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "डॉ नवल किशोर गुप्ता का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन"
एक टिप्पणी भेजें