125 कैंट से चुनावी मैदान में राबिया अख्तर, बोलीं - बच्चों के मुस्तकबिल के लिए बदलाव जरूरी
बरेली रूबरू बरेली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 125 कैंट विधानसभा से ताल ठोकने वाली प्रत्याशी हज्जन राबिया अख्तर ने अपने साथियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरेली कैंट की तस्वीर बदलने और अपने बच्चों के मुस्तकबिल के लिए बदलाव जरूरी है।
बैठक में राबिया अख्तर ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं पर बात की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे आज भी जनता की पहली प्राथमिकता हैं। मौजूदा हालात में जनता बदलाव चाहती है और कैंट विधानसभा एक नई सोच के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
राबिया अख्तर ने कहा, "हम राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कर रहे हैं। जब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं सुधरेंगी, तब तक बदलाव की बात अधूरी रहेगी।"
बैठक में मौजूद साथियों ने भी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।
0 Response to "125 कैंट से चुनावी मैदान में राबिया अख्तर, बोलीं - बच्चों के मुस्तकबिल के लिए बदलाव जरूरी"
एक टिप्पणी भेजें