-->
जिला कारागार में पौधारोपण महायज्ञ में लगाए 1500 फलदार पौधे

जिला कारागार में पौधारोपण महायज्ञ में लगाए 1500 फलदार पौधे


बरेली रूबरू बरेली। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जिला कारागार बरेली में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीजेपी के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा किया गया । कारागार परिसर में 1500 फलदार पौधे लगाए गए। 
जिला कारागार में इस अवसर पर विधायक द्वारा वनविभाग के तत्वावधान में संचालित उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को अधिकाधिक सफल बनाने का आह्वान किया गया। कारागार अधीक्षक  आलोक शुक्ला ने विधायक संजीव अग्रवाल का स्वागत किया और बताया कि इस अभियान में कारागार परिसर में वनविभाग के सहयोग से 1500 फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं जिनकी देख रेख वनविभाग एव कारागार द्वारा किया जाएगा । 


कार्यक्रम के दौरान जेलर आनंद सिंह, सुशील वर्मा, डिप्टी जेलर राघवेंद्र वर्मा, देवदत्त तथा कारागार विभाग एव वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना


0 Response to "जिला कारागार में पौधारोपण महायज्ञ में लगाए 1500 फलदार पौधे"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article