-->
जी आर एम में हुए 'द मेलोडिक क्लैश' में विद्यार्थियों ने बिखेरा सुरों का जादू

जी आर एम में हुए 'द मेलोडिक क्लैश' में विद्यार्थियों ने बिखेरा सुरों का जादू


बरेली रूबरू बरेली। जीआरएम स्कूल की नैनीताल रोड स्थित मुख्य शाखा में अंतरसदनीय गायन प्रतियोगिता "द मेलोडिक क्लैश" कार्यक्रम में सोलो सिंगिंग वर्ग में गौरवी ने प्रथम, अतीक्ष ने द्वितीय तथा मणिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक राजेश जौली तथा प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत रहे।

प्रतियोगिता के युगल गायन प्रतियोगिता में अतीक्ष– मानवी की जोड़ी प्रथम, कोपल– अथर्व की जोड़ी द्वितीय तथा सर्वगुण– माही की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य रजनीश त्रिवेदी, करिश्मा झा एवं जनार्दन भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम का संचालन सिया, समग्र, रचिता और माल्या ने किया। प्रतियोगिता की कन्वीनर मणि साहनी रहीं, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम हुआ।

अंत में विजेताओं को मेडल्स प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। निर्भय सक्सेना

0 Response to "जी आर एम में हुए 'द मेलोडिक क्लैश' में विद्यार्थियों ने बिखेरा सुरों का जादू"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article