एसएसवी पब्लिक स्कूल, सुरेश शर्मा नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘मैंगो डे’
बरेली रूबरू बरेली। एसएसवी पब्लिक स्कूल, सुरेश शर्मा नगर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच ‘मैंगो डे’ बड़े ही उत्साह, उल्लास और आनंद के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को फलों के राजा आम (Mango) के महत्व, उसके पोषण मूल्य तथा प्रकृति से उसके गहरे संबंध के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आम की विभिन्न किस्मों, उसकी विशेषताओं एवं स्वास्थ्य के लिए उसके लाभों की रोचक जानकारी दी गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मैंगो ड्रिंक का स्वाद लिया तथा ताजे आम का आनंद भी उठाया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण बच्चों की मुस्कान और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।
विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती अंजलि शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आम केवल स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि अनेक आवश्यक विटामिन एवं पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने बच्चों को मौसमी फलों का नियमित सेवन करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं संरक्षण की भावना विकसित करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें अमूल्य उपहार प्रदान करती है और हमें उसका सम्मान करते हुए पेड़-पौधों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं विनीता सिंह, नेहा शर्मा, कंचन शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने मिलकर मैंगो डे का भरपूर आनंद लिया और विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
0 Response to "एसएसवी पब्लिक स्कूल, सुरेश शर्मा नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘मैंगो डे’"
एक टिप्पणी भेजें