-->
अम्मी हुज़ूर के सोयम शरीफ़ में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, फातिहा व ईसाले सवाब का हुआ एहतमाम

अम्मी हुज़ूर के सोयम शरीफ़ में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, फातिहा व ईसाले सवाब का हुआ एहतमाम


रहबर अंसारी 
बरेली रूबरू बरेली, 27 जुलाई। पीरो-मुर्शिद हज़रत शाह मोहम्मद सकलैन मियाँ हुज़ूर अलैहिर्रहमा की ज़ौजा-ए-मोहतरमा एवं जानशीने मियाँ हुज़ूर, पीरो-मुर्शिद हज़रत शाह मोहम्मद ग़ाज़ी मियाँ हुज़ूर की वालिदा-ए-माजिदा (अम्मी हुज़ूर) के सोयम शरीफ़ का आयोजन सोमवार को अत्यंत अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। 


इस अवसर पर ख़ानक़ाहे आलिया सकलैनिया, शराफ़तिया सहित शाह दरगाही महबूबे इलाही (ज़ियारत शरीफ़), कस्बा ककराला जनपद बदायूँ और अन्य कई स्थानों पर भी अकीदतमंदों ने सोयम शरीफ़ का एहतमाम किया।


बाद नमाज़-ए-फ़ज्र आयोजित सोयम शरीफ़ में बड़ी संख्या में मुरीदीन, मुहिब्बीन, अकीदतमंदों और क्षेत्रीय लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में उलमा-ए-किराम, हुफ्फाज़-ए-किराम तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक हस्तियां भी मौजूद रहीं।

इस मौके पर जानशीने मियाँ हुज़ूर, पीरो-मुर्शिद हज़रत शाह मोहम्मद ग़ाज़ी मियाँ हुज़ूर ने फातिहा पढ़कर ईसाले सवाब किया और मरहूमा की मग़फिरत, बुलंदी-ए-दराजात तथा जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम की दुआ की। इसके बाद सभी श्रद्धालु अम्मी हुज़ूर के मजार शरीफ़ पर पहुंचे, जहां फातिहा, गुलपोशी और दुआ के जरिए उन्हें ख़िराजे-अक़ीदत पेश किया गया।


सामूहिक दुआ के दौरान उम्मते मुस्लिमा की सलामती, अम्न-ओ-अमान, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए भी विशेष दुआएं की गईं। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।

कार्यक्रम में हज़रत सादकैन मियां सकलैनी, हाफिज गौसी मियां, हाफिज व मौलाना रिफाकत सकलैनी नईमी, मौलाना मुफ्ती फहीम सकलैनी, मौलाना रुम्मान सकलैनी, हाफिज अमिल सकलैनी, हाफिज जान मोहम्मद, हाफिज जमीर सकलैनी, मौलाना यूनुस बरकती, मौलाना हाशिम सकलैनी, मौलाना कारी मुकद्दस, हाफिज मुस्तकीम सकलैनी, हाफिज हसीब सकलैनी, हाफिज कादिर सकलैनी सहित खानदान के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

0 Response to "अम्मी हुज़ूर के सोयम शरीफ़ में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, फातिहा व ईसाले सवाब का हुआ एहतमाम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article