कांवड़ियों की सुरक्षा और सप्तनाथ परिक्रमा को लेकर आजाद हिंदू सेना की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने दिए निर्देश
बरेली रूबरू बरेली। आजाद हिंदू सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय, पत्थर वाली हवेली, प्रेमनगर में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने की। इस दौरान सावन माह, कांवड़ यात्रा तथा सप्तनाथ परिक्रमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अमित राठौर ने कहा कि सावन माह प्रारंभ हो चुका है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िये धार्मिक आयोजनों में भाग ले रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कांवड़ियों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएं तथा उनसे अपील करें कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें और धार्मिक मर्यादाओं का पालन करें।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और अनुशासन का प्रतीक है, इसलिए सभी श्रद्धालुओं को संयम और सद्भाव बनाए रखते हुए यात्रा में भाग लेना चाहिए। बैठक में कांवड़ मार्गों पर सेवा कार्यों, सुरक्षा सहयोग और श्रद्धालुओं की सहायता के संबंध में भी चर्चा की गई।
इसके अलावा आगामी सप्तनाथ परिक्रमा को लेकर भी संगठन के पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए। परिक्रमा को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर संगठन द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा एवं सप्तनाथ परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर भईया जी राष्ट्रीय महासचिव रवि शंकर प्रदेश महासचिव शशि भूषण जिला अध्यक्ष उमंग शंखधार युवा जिला अध्यक्ष सोनू यादव मयंक जोहरी पवन जुनेजा शिवंम श्रीवास्तव सुमित गोयल विशाल सक्सेना जितेंद्र सिंह राज कश्यप अप्पू जुगनु श्रीवास्तव विशाल बाबा अमित दिवाकर आदि दर्जनों सैनिक उपस्थित रहे
0 Response to "कांवड़ियों की सुरक्षा और सप्तनाथ परिक्रमा को लेकर आजाद हिंदू सेना की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने दिए निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें