भारतीय युवा जनशक्ति संगठन का विस्तार, बरेली के महेश पटेल बने प्रदेश प्रवक्ता; अगस्त में लखनऊ में जुटेगा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ
लखनऊ/बरेली: भारतीय युवा जनशक्ति संगठन ने अपनी संगठन संरचना को मजबूती देते हुए बरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बड़े पैमाने पर विस्तार किया है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत निशांक की संस्तुति से नए पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गई।
संगठन के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रवक्ता महेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में आयोजित बैठक के दौरान कई प्रमुख चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मनोनयन सूची के अनुसार:
महेश पटेल (बरेली) – प्रदेश प्रवक्ता
शोभा राजपूत (अधिवक्ता) – महिला प्रदेश अध्यक्ष
ऋषभ श्रीवास्तव – युवा प्रदेश अध्यक्ष
अनुपमा सिंह – जिला अध्यक्ष, लखनऊ
प्रिया सिंह (अधिवक्ता) – महिला मोर्चा (विशेष जिम्मेदारी)
अजयदीप श्रीवास्तव – राष्ट्रीय सचिव
इसके अलावा विभिन्न जिलों में संगठन की कमान सौंपते हुए औरैया से रवि पाल, गाजीपुर से जिला अध्यक्ष रविन्द्र पांडे, श्रावस्ती से राजकुमार यादव, मुरादाबाद से अज़ीर उर रहमान, शाहजहाँपुर से अनूप चन्द्र शुक्ला, प्रयागराज से तारा चंद्र यादव, सीतापुर से आदित्य यादव, मेरठ से रूमी सिंह गुर्जर व सोनिया चौहान, जौनपुर से सर्वेश मिश्रा, संभल से आशिक अली, आजमगढ़ से नंदकिशोर, ललितपुर से देवेंद्र सिंह, बदायूँ से राम खिलाड़ी यादव, हरदोई से आदित्य यादव, रायबरेली से भास्कर तिवारी, गाजियाबाद से मुकेश कुमार गौतम, मैनपुरी से अनिल यादव, कन्नौज से अवनीश वर्मा, अलीगढ़ से अबरार अली और अमरोहा से बंटी पवार सहित राघव मिश्रा, आचार्य रविंद्र योगी व राहुल पाण्डेय आदि को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है।
अगस्त में लखनऊ में होगा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन
प्रदेश प्रवक्ता महेश पटेल ने बताया कि अगस्त माह में राजधानी लखनऊ में एक वृहद सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के लगभग 40 जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार की रणनीति तय करने के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए अभियानों को नई धार देना है।
0 Response to "भारतीय युवा जनशक्ति संगठन का विस्तार, बरेली के महेश पटेल बने प्रदेश प्रवक्ता; अगस्त में लखनऊ में जुटेगा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ"
एक टिप्पणी भेजें