मुंशी नगर में समाजवादी महिला सभा की PDA पंचायत, स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा
बरेली रूबरू बरेली। समाजवादी महिला सभा की ओर से शहर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-03, मुंशी नगर में बुधवार को PDA पंचायत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, महासचिव मिथलेश कुमारी और जिला उपाध्यक्ष हुरैया रहमान ने किया।
पंचायत में क्षेत्र के महिला एवं पुरुष नागरिकों ने भाग लिया और स्थानीय समस्याओं को उठाया। कार्यक्रम के बाद समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई, सड़कों की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
सभा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर लोगों की शिकायतों को संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं में सुधार का दावा भी किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई। पंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0 Response to "मुंशी नगर में समाजवादी महिला सभा की PDA पंचायत, स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा"
एक टिप्पणी भेजें