-->
108वें उर्स-ए-रज़वी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, जायरीनों को 24 घंटे मिलेगी सहायता।

108वें उर्स-ए-रज़वी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, जायरीनों को 24 घंटे मिलेगी सहायता।


बरेली रूबरू बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी के 108वें उर्स-ए-रज़वी का आगाज़ 6 अगस्त से होने जा रहा है। उर्स में देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ने विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।


जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि 6, 7 और 8 अगस्त तक हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी। जायरीन रास्ता, ठहरने की व्यवस्था, लंगर, स्वास्थ्य सहायता, गुमशुदा व्यक्ति या सामान की जानकारी, दरगाह तक पहुंचने का मार्ग तथा प्रशासनिक सहायता से जुड़ी समस्याओं के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकेंगे। 

व्हाट्सएप के माध्यम से भी लोकेशन और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।


उन्होंने बताया कि उर्स की सभी रस्में काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मुहम्मद असजद रज़ा खान कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती में संपन्न होंगी। उर्स की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और देश-विदेश से जायरीनों की आमद शुरू हो गई है।


6 अगस्त के कार्यक्रम के तहत दरगाह ताजुश्शरिया पर फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी होगी। इसके बाद नात व मनकबत का सिलसिला चलेगा तथा सुबह 7:10 बजे मुफस्सिरे आज़म हिंद (जिलानी मियां) का कुल शरीफ होगा। रात में ईशा की नमाज के बाद उलेमा-ए-किराम की तकरीर और नात-ओ-मनकबत का कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि रात 10:35 बजे हुज्जतुल इस्लाम (हामिद मियां) का कुल शरीफ होगा।


जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ने जायरीनों से अपील की है कि हेल्पलाइन नंबर अपने मोबाइल में सेव करें और जरूरतमंद लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि उर्स के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत सहायता मिल सके।

इन नंबरों पर करें संपर्क 

डॉक्टर मेंहदी हसन- 9412329600

हाफिज इकराम रज़ा- 9756609282

शमीम अहमद- 9219511642

समरान खान- 9259893175

कौसर अली- 9997625251

यासीन खान- 8279608922

मोईन खां- 9897382059

अब्दुल्लाह रज़ा- 8791845195



0 Response to "108वें उर्स-ए-रज़वी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, जायरीनों को 24 घंटे मिलेगी सहायता।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article