Bareilly: फरीदपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप, 67 को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र।
बरेली रूबरू बरेली। फरीदपुर विकास खंड के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए बुधवार को प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर प्रथम में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का आयोजन समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में किया गया।
कैंप में जिला अस्पताल के चिकित्सकों डॉ. संजय सिंह तोमर, डॉ. शेर अली और डॉ. आकांक्षा अग्रवाल ने बच्चों का मेडिकल असेसमेंट किया। इस दौरान कुल 75 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 67 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।
कैंप के सफल संचालन में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिल्पी श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी शीशपाल सहित स्पेशल एजुकेटर संजीव त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, ललिता मोहन, अवध नारायण पांडे, राजेश एवं सहायक अध्यापक बुशरा नाज का विशेष योगदान रहा।
0 Response to "Bareilly: फरीदपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप, 67 को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र।"
एक टिप्पणी भेजें