-->
Bareilly: कांवड़ यात्रा पर पुलिस का सुरक्षा कवच, बरेली में बनेगी QRT; हर चुनौती से निपटने को प्रशासन तैयार"

Bareilly: कांवड़ यात्रा पर पुलिस का सुरक्षा कवच, बरेली में बनेगी QRT; हर चुनौती से निपटने को प्रशासन तैयार"

बरेली रूबरू बरेली। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने विभिन्न कांवड़ सेवा समितियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। 


बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए "कांवड़ QRT (क्विक रिस्पांस टीम)" का गठन किया जाएगा, जो तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही "आदर्श कांवड़ यात्रा-2026" अभियान के तहत सभी संगठनों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।


पुलिस प्रशासन ने कहा कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने सभी संगठनों से समन्वय बनाकर यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ, अनुशासित और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण एवं आदर्श रूप में आयोजित कराने का संकल्प दोहराया।

0 Response to "Bareilly: कांवड़ यात्रा पर पुलिस का सुरक्षा कवच, बरेली में बनेगी QRT; हर चुनौती से निपटने को प्रशासन तैयार""

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article