-->
Bareilly: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का बीडीओ ने लिया जायजा, शिव मंदिर परिसर से हटेगा जलभराव

Bareilly: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का बीडीओ ने लिया जायजा, शिव मंदिर परिसर से हटेगा जलभराव


बरेली रूबरू बरेली। सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए भोजीपुरा विकास खंड प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भोजीपुरा विजय कांत मिश्रा ने एडीओ पंचायत संजय दीक्षित के साथ ग्राम पंचायत खितौसा का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान शिव मंदिर प्रांगण में कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जलभराव की समस्या को दूर करने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे मिट्टी भराई कार्य का जायजा लिया गया। 

बीडीओ ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित सचिव को निर्देश दिए कि मिट्टी भराई का कार्य शनिवार शाम तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इसके अलावा अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में मियावाकी पद्धति से विकसित वन ग्राम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए नियमित निराई-गुड़ाई और सिंचाई कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन क्षेत्र की शीघ्र तारबंदी कराने पर भी जोर दिया गया।


अधिकारियों ने कहा कि सावन मास में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


0 Response to "Bareilly: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का बीडीओ ने लिया जायजा, शिव मंदिर परिसर से हटेगा जलभराव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article