-->
Bareilly: प्रेम सुरेश फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Bareilly: प्रेम सुरेश फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह


बरेली रूबरू बरेली। प्रेम सुरेश फाउंडेशन, सुरेश शर्मा नगर, बरेली द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में एसएसवी इंटर कॉलेज एवं पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य, गीत एवं भावपूर्ण नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विशेष रूप से प्रस्तुत नाटिका के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी शासन के दौरान भारतीय नागरिकों एवं क्रांतिकारियों पर किए गए अमानवीय अत्याचारों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। भावनात्मक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देखकर उपस्थित छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्ष अंजलि शर्मा द्वारा ध्वजारोहण एवं प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा द्वारा भारत माता एवं महान क्रांतिकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर उषा शर्मा, पंकज कुमार, सर्वेश कुमार, मोहन स्वरूप, प्रदीप, कोमल मलिक, ज्योति पाठक, नेहा शर्मा, विनीता सिंह, ज्योति सक्सेना सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

0 Response to "Bareilly: प्रेम सुरेश फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article