Bareilly: बरेली विकास प्राधिकरण की योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : सौम्या
बरेली रूबरू बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने रामगंगा नगर एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर कहा कि प्राधिकरण द्वारा कराए गए सभी निर्माण कार्य निर्धारित 02 वर्ष की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि के अंतर्गत हैं। इस अवधि में किसी भी प्रकार की धंसाव, टूट- फूट, दरार, रिसाव अथवा गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार अपने व्यय पर तत्काल सुधार कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।
उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने बरेली विकास प्राधिकरण की निर्माण योजनाओं के निरीक्षण के दौरान सड़कों, नालियों, सीवर, पेयजल, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, विद्युत व्यवस्था, पार्कों, सार्वजनिक भवनों, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लाइब्रेरी, कन्वेंशन हॉल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता एवं कार्यशीलता का गहन परीक्षण किया। जहाँ भी तकनीकी कमियाँ अथवा अनुरक्षण संबंधी समस्याएँ परिलक्षित हुईं, वहाँ संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं समयबद्ध सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सौम्या पांडे उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्राधिकरण द्वारा कराए गए सभी निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार अपने व्यय पर तत्काल सुधार कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।
उपाध्यक्ष महोदय ने चेतावनी दी कि सुधार कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए सुरक्षा निधि की कार्रवाई, आर्थिक दंड, ब्लैकलिस्टिंग, अनुबंध समाप्ति सहित कठोर वैधानिक एवं संविदात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अपने निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष महोदय ने आवंटियों की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निर्देश दिए कि रामगंगा नगर आवासीय योजना एवं ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों, प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण चौराहों पर शीघ्र ही दिशा-सूचक (साईनेज) बोर्ड स्थापित किए जाएँ।
इन साईनेज बोर्डों के माध्यम से आवंटियों एवं आगंतुकों को अपने प्लॉट, सेक्टर, मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुँचने एवं उनकी पहचान करने में सुविधा होगी, जिससे योजनाओं में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।
उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने कहा कि बरेली विकास प्राधिकरण का उद्देश्य केवल उच्च गुणवत्ता के विकास कार्य कराना ही नहीं बल्कि आवंटियों एवं नागरिकों को आधुनिक, सुव्यवस्थित तथा नागरिक- अनुकूल आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना भी है। इसी उद्देश्य के अनुरूप योजनाओं में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, नियमित अनुरक्षण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly: बरेली विकास प्राधिकरण की योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : सौम्या"
एक टिप्पणी भेजें