-->
भारतीय मजदूर संघ ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन


बरेली रूबरू बरेली। भारतीय मजदूर संघ बरेली की जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एक सभा के बाद रैली निकाल कर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित 11एवं 22 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया।


इस रैली के बाद इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित दो अलग- अलग ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से दिए गए।


प्रभारी राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि भारत सरकार शीघ्र ही 1 जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग की सिफारिश को लागू करें, आशा व आशा संगनियों को कम से 18 हजार और 24 हजार रुपए मानदेय निश्चित किए जाएं। 


आंगनवाड़ी सहायिका कर्मकारों को नियमित किया जाए व न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए प्रदान किया जाए। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम व उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के संविदा कर्मियों को उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार नियमित किया जाए, पटरी रेहडी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाए व उनका उत्पीड़न बंद किया जाए, जैसी बड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ मांग करता है।

 इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा ने कहा कि लगातार देश का मजदूर श्रम कानून में हुए परिवर्तन के विरोध में आवाज उठाता रहा है। उन्होंने इसके बहाली के लिए भी अपनी आवाज बुलंद की l उन्होंने कहा कि श्रम कानूनो मेँ हुए परिवर्तन के कारण आज मजदूर अपने आप को ठगा सा पा रहा है। 


भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख ओ. पी. एन. तिवारी ने कहा कि हमारी मांग है कि ई पी एस 95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1 हजार से बढ़कर 7 हजार 500 रुपए प्रतिमाह की जाए। उन्होंने कहा की पुरानी पेंशन योजना ओ. पी. एस. को फिर से बाहल किया जाए l 


जिला अध्यक्ष गिरीश पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए व बढ़ती महंगाई के कारण न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की जाए l जिला मंत्री नरेश कुमार सिंह ने कहा कि बैंकों में 5 दिन काम करने की व्यवस्था लागू की जाए व लेबर कोड में मौजूद मजदूर विरोधी प्रावधानों को हटाने के लिए उचित संशोधन किए जाएं l महानगर महामंत्री नंदन सागर ने कहा कि ई रिक्शा ऑटो चालकों को स्टैंड दिया जाए व उनका पुलिस उत्पीड़न बंद किया जाए, उन्होंने कहा एन.एच.एम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा व वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।


महानगर अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 के सांकेतिक हड़ताल में सम्मिलित ऊर्जा विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों का उत्पीड़न समाप्त किया जाए, उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों व श्रमजीवी पत्रकारों की सुरक्षा बीमा एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए

अंत में सभा रैली के रूप में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची वहां पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से दोनों ज्ञापन सोंपे गए l रैली में प्रमुख रूप से सर्वश्री प्रदीप कुमार कश्यप, धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रदीप कुमार शर्मा, नाथूलाल, ओम प्रकाश, सुरेश चंद्र, विष्णु, लीला सिंह, अर्जुन पासवान,बसंत कुमार कश्यप, सुनील, ऋषि सरकार, रविंद्र कुमार,सतीश सिंह व संजय आदि ने भी सभा को संबोधित किया l अंत मेँ जिला अध्यक्ष गिरीश पांडे ने सभी कर्मचारीयो का धन्यवाद ज्ञापित किया l निर्भय सक्सेना



0 Response to "भारतीय मजदूर संघ ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article