-->
रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, नई टीम ने संभाला कार्यभार

रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, नई टीम ने संभाला कार्यभार

बरेली रूबरू बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री का रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार। रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री का अधिष्ठापन समारोह

एक स्थानीय होटल में आयोजित हुआ, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला। समारोह में पूर्व अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कॉलर पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष संजय आयलानी को पदभार सौंपा, जबकि पूर्व सचिव पवन गुप्ता ने सीए विकास बंसल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। 
पुनीत गोयल को कोषाध्यक्ष तथा गोविंद टिकयानी को उपाध्यक्ष चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष संजय आयलानी ने कहा कि इस वर्ष क्लब का मुख्य लक्ष्य मोतियाबिंद चिकित्सा शिविरों के माध्यम से एक हजार जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराना है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद विद्यालयों एवं संस्थानों को कंप्यूटर शिक्षा के विकास में सहयोग प्रदान किया जाएगा।

क्लब के चार्टर अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।

वर्तमान सचिव सीए विकास बंसल ने कहा कि क्लब सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक गति देगा तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा प्रकल्पों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा ।

इस अवसर पर साकेत सुधांशु शर्मा ,नवनीत अग्रवाल, नितिन सेहता, गोविंद टिकयानी, मयूरेश अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, चित्रेश खंडेलवाल, अनुज शर्मा, संदीप अग्रवाल ,प्रदीप गुरनानी ,सीए विभु अग्रवाल ,मयंक अग्रवाल आदि रोटेरियन सदस्य अपने परिवारों के साथ उपस्थित रहे।

समारोह एक स्थानीय होटल में आयोजित हुआ, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला। समारोह में पूर्व अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कॉलर पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष संजय आयलानी को पदभार सौंपा, जबकि पूर्व सचिव पवन गुप्ता ने सीए विकास बंसल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। 

पुनीत गोयल को कोषाध्यक्ष तथा गोविंद टिकयानी को उपाध्यक्ष चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष संजय आयलानी ने कहा कि इस वर्ष क्लब का मुख्य लक्ष्य मोतियाबिंद चिकित्सा शिविरों के माध्यम से एक हजार जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराना है। 

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद विद्यालयों एवं संस्थानों को कंप्यूटर शिक्षा के विकास में सहयोग प्रदान किया जाएगा।

क्लब के चार्टर अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।

वर्तमान सचिव सीए विकास बंसल ने कहा कि क्लब सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक गति देगा तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सेवा प्रकल्पों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा ।

इस अवसर पर साकेत सुधांशु शर्मा ,नवनीत अग्रवाल, नितिन सेहता, गोविंद टिकयानी, मयूरेश अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, चित्रेश खंडेलवाल, अनुज शर्मा, संदीप अग्रवाल ,प्रदीप गुरनानी ,सीए विभु अग्रवाल ,मयंक अग्रवाल आदि रोटेरियन सदस्य अपने परिवारों के साथ उपस्थित रहे।

0 Response to "रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, नई टीम ने संभाला कार्यभार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article