मेहन्दी प्रतियोगिता मे बेबी शर्मा प्रथम, अनिला द्वितीय तथा विनीता मेहरोत्रा रही तृतीय
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से ऑन द स्पॉट मेहंदी प्रतियोगिता में 15 से ज्यादा महिलाओं ने बड़े ही बढ़-चढ़कर अपने हाथ में मेहंदी लगाई। मेहंदी लगाने के लिए एक घंटे का समय दिया गया था।
टीबरी नाथ मंदिर के सामने मंजू सक्सेना के आवास पर हुए कार्यक्रम में निर्णायक सुश्री सविता दयाल और ज्योति टंडन ने अपना निर्णय देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में बेबी शर्मा प्रथम
अनिला द्वितीय तथा ने तीसरा स्थान विनीता मेहरोत्रा ने प्राप्त किया।
रश्मि सक्सेना, शकुन सक्सेना, डॉ. शिफालिका, अंजलि, कल्पना सक्सेना, मंजू लता सक्सेना, मीरा मोहन, मंजू गुप्ता, शीला गुप्ता, कविता सक्सेना, सरोज शर्मा, सुषमा रस्तोगी और दीप्ति शर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी को पुरस्कार संयोजिका मधु वर्मा, अरुणा सिन्हा और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा तथा मुकेश सक्सेना ने बांटे।
निर्णायक ज्योति टंडन और सविता दयाल को स्मृति चिन्ह सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और मुकेश कुमार सक्सेना ने प्रदान किया। सत्येन्द्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, मीना भटनागर, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अनिल गुप्ता, सुधीर मोहन, रीता सक्सेना, डॉ. अखिलेश गुप्ता, निर्भय सक्सेना, विजय शर्मा, अभय भटनागर उपस्थित रहे। सभी का आभार महासचिव मुकेश सक्सेना व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना
0 Response to "मेहन्दी प्रतियोगिता मे बेबी शर्मा प्रथम, अनिला द्वितीय तथा विनीता मेहरोत्रा रही तृतीय"
एक टिप्पणी भेजें