-->
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर डीएम सख्त।

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर डीएम सख्त।


बरेली रूबरू बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। 


बैठक के दौरान ई-संजीवनी सेवा की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत पोर्टल फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत भुगतान एवं पंजीकरण, आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान तथा आभा आईडी की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक अस्पतालों में उपस्थित रहकर अधिक से अधिक मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में दस्तक अभियान के तहत टीबी मरीजों की अधिक से अधिक पहचान एवं शत-प्रतिशत उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर भी विशेष बल दिया गया।



0 Response to "जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर डीएम सख्त।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article