स्वर्गीय कल्याण सिंह स्मृति मेधा एवं गुरु गौरव सम्मान समारोह आयोजितमेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्वर्गीय कल्याण सिंह स्मृति मेधा एवं गुरु गौरव सम्मान समारोह आयोजित
मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
बरेली रूबरू बरेली। प्रेम सुरेश फाउंडेशन, सुरेश शर्मा नगर, बरेली के तत्वावधान में एसएसवी इंटर कॉलेज के सभागार में स्वर्गीय कल्याण सिंह जी स्मृति मेधा एवं गुरु गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता अनिल कुमार ने की। मुख्य अतिथि पूरनलाल लोधी ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के संस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि एसएसवी के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के माध्यम से विद्यालय और बरेली का नाम रोशन कर रहे हैं तथा भविष्य में देश स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार एडवोकेट ने स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा और संस्कारों के महत्व को मजबूत करते हैं।
विद्यालय प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने बाबूजी कल्याण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे सादगी, स्पष्टवादिता, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनका सार्वजनिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
विद्यालय अध्यक्ष श्रीमती अंजलि शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार ने किया। समारोह में सुनील शर्मा, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, मयंक लोधी, सर्वेश, प्रदीप, पंकज, संदीप, मोहन स्वरूप, कोमल, विनीता, ज्योति, सरिता, नेहा, रूपाली, सचिन, उपमा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
0 Response to "स्वर्गीय कल्याण सिंह स्मृति मेधा एवं गुरु गौरव सम्मान समारोह आयोजितमेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां"
एक टिप्पणी भेजें