सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ प्रदर्शनी का शुभारंभ
बरेली रूबरू बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बरेली में अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। चित्र प्रदर्शनी में जन प्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट परिसर में लगी चित्र प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्म निर्भरता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सेवा एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित चित्रों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिक योजनाओं के उद्देश्यों एवं उनके लाभों से आसानी से परिचित हो सकें।
इस चित्र प्रदर्शनी में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की प्राथमिकताओं तथा जनभागीदारी के महत्व से नागरिकों को अवगत कराया जा रहा है।
प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसान लाभाविन्त किए गए हैं। गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुक्तान किया गया है।27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना करवाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों 6120 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति प्रदान की गई।
16 लाख से अधिक किसानों के बिजली के बिल माफ किये गये।
महापुरुषों का सम्मान, योजनों से जन कल्याण*
दलित पिछड़े वर्ग के छात्रों को सहायता पहुंचाने के लक्ष्य से डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रावास योजना के तहत समाज कल्याण छात्रावासों का पुनर्निर्माण और नवनिर्माण किया गया। माता अहिल्याबाई होल्कर श्रमजीवी महिला हॉस्टल योजना के तहत कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था की गई। चौधरी चरण सिंह सेट पार्क योजना के तहत कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए लखनऊ में सीट पर की स्थापना और उच्च गुणवत्ता वाले बीच उपलब्ध कराने की योजना सम्मिलित की गई। हजारों कारीगरों और श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की मंशा से संत रविदास चरमौध्योग पार्क योजना लाई गई। टेक्सटाइल सेक्टर को ऊंचाई और हजारों व्यक्तियों को रोजगार दिलाने के लिए संत कबीर दास सी एम मित्र पार्क योजना के तहत यूपी में 10 टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना की गई।
कौशल युवा सक्षम प्रदेश, आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश*
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 4.43 लाख से अधिक कारीगरों को लाभान्वित किया गया। ओडीओपी अभियान के अंतर्गत 21 हजार से अधिक उद्यमियों को 1004 करोड़ से अधिक का मार्जिन मनी वितरित किया गया और 3.26 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया। प्रदेश में 36 हजार 800 से अधिक स्वस्थ सखियां सक्रिय हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रदेश में 13 हजार से अधिक सूक्ष्म उद्यम सखियां सक्रिय हैं जिससे महिलाओं को छोटे- छोटे उद्यम शुरू करने में सहायता मिलती है। प्रधानमंत्री सूर्यगढ़ योजना से 5.74 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं।
इस अवसर पर शहर महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजनमानस उपस्थित रहें। निर्भय सक्सेना
0 Response to "सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ प्रदर्शनी का शुभारंभ "
एक टिप्पणी भेजें