मानव सेवा क्लब ने डॉ. अनिल मिश्रा को दिया भगत सिंह सम्मान
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह जयंती पर हुए सम्मान समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि देश के हर व्यक्ति को अपने अंदर भगत सिंह को जिंदा रखना जरूरी है तभी देश की रक्षा हो सकती है।
डा.अनिल मिश्रा को भगत सिंह स्मृति सम्मान से भी नवाज़ा गया। रोटरी भवन में शहीद भगत सिंह की 119 वीं जयंती पर विचार- गोष्ठी और सम्मान समारोह में में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि भगत सिंह ने मात्र 24 वर्ष में देश के लिए वह काम किया जो भुलाया नहीं जा सकता।
विशिष्ट अतिथि रणजीत पाँचाले ने कहा कि भगत सिंह जैसा बड़ा दार्शनिक और वीर योद्धा आज तक पैदा नहीं हुआ।विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनीश यादव ने कहा कि एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए जिसमें सरकार से भगत सिंह को भारत रत्न मिलने की मांग होनी चाहिए। गोष्ठी का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
समारोह का प्रारंभ मां शारदे की वंदना से मधु वर्मा ने किया। क्लब के आह्वान गीत प्रकाश चंद्र सक्सेना ने किया। सभी का आभार समाजसेवी प्रवीन गोयल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुरेश बाबू मिश्रा महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, प्रदीप मदवार, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरूणा सिन्हा, मधु वर्मा, शकुन सक्सेना, रश्मि, मंजू लता, शिफ़ालिका, पूजा सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, सत्येन्द्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, मुकेश कुमार, राजीव सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, रणधीर प्रसाद गौड़, रोहित राकेश, आदि लोग उपस्थित रहे।निर्भय सक्सेना
0 Response to "मानव सेवा क्लब ने डॉ. अनिल मिश्रा को दिया भगत सिंह सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें