-->
अर्बन कोआपरेटिव बैंक की "अर्बन कोऑपरेशन स्कीम" यू पी के वित्त मंत्री ने की लॉन्च

अर्बन कोआपरेटिव बैंक की "अर्बन कोऑपरेशन स्कीम" यू पी के वित्त मंत्री ने की लॉन्च



बरेली रूबरू बरेली। अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 30वीं सामान्य निकाय बैठक में बैंक की नई ऋण योजना "अर्बन कोऑपरेशन (माइक्रो क्रेडिट) स्कीम" का मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार तथा बैंक के मुख्य प्रवर्तक व संरक्षक, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में घोषित की गई। 


वित्तीय सुधार के तहत अर्बन कोआपरेटिव बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.94 प्रतिशत से घटकर अब केवल 0.77 प्रतिशत ही रह गया है बैंक मुख्यालय सभागार में अर्बन कोआपरेटिव बैंक की 30वीं सामान्य निकाय बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा बैंक के मुख्य प्रवर्तक व संरक्षक, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

 मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना ने बैंक की व्यावसायिक प्रगति की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बैंक की 30 वर्षों की प्रगतिशील यात्रा और उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया। अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती श्रुति गंगवार ने "अर्बन कोऑपरेशन (माइक्रो क्रेडिट) स्कीम" योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह स्कीम छोटे व्यवसायियों, फेरी वालों और अल्प आय वर्ग के कर्मियों की व्यावसायिक, घरेलू और आपातकालीन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई है। 


उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना में ऋण लेने के लिए किसी इनकम प्रूफ या गारंटर (जमानती) की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि आवेदक के स्व- घोषणा पत्र को ही मान्य किया जाएगा। 
 सामान्य निकाय बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक श्रीपाल कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2025- 2026 के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि बैंक के जमा निक्षेपों में 16.69 प्रतिशत, कासा निक्षेपों में 22.95 प्रतिशत, ऋण वितरण में 10.77 प्रतिशत, अंश पूंजी में 12.53 प्रतिशत तथा निजी पूंजी में 7.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय सुधार के तहत बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.94 प्रतिशत से घटकर 0.77 प्रतिशत रह गया है जबकि नेट एनपीए पिछले 16 वर्षों से लगातार शून्य के स्तर पर बना हुआ है। 


 कार्यक्रम के समापन पर बैंक की प्रगति में योगदान देने वाले ग्राहकों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं व अधिकारियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक राघवेंद्र शर्मा, विधायक एम पी आर्य, पूरन लाल लोधी, बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, बीजेपी नेता अनिल एडवोकेट, डॉ के एम अरोड़ा, प्रशांत पटेल, डॉ प्रमोद सक्सेना, सतीश रोहतगी आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना


0 Response to "अर्बन कोआपरेटिव बैंक की "अर्बन कोऑपरेशन स्कीम" यू पी के वित्त मंत्री ने की लॉन्च"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article