-->
ओजोन परत संरक्षण हेतु पौधारोपण जरूरी : प्रो.खरे महिलाओं को तुलसी के पौधे बांटे गए

ओजोन परत संरक्षण हेतु पौधारोपण जरूरी : प्रो.खरे महिलाओं को तुलसी के पौधे बांटे गए


बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में राजेन्द्र नगर सभागार में गुरुवार को विश्व ओजोन दिवसऔऱ इंजीनियर्स डे के अवसर पर एक गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बरेली कालेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के हेड प्रो,.आलोक खरे ने कहा कि ओजोन परत हमारी पृथ्वी और मानव की सुरक्षा कवच है। इसका घटता आकर गम्भीर चिंता का विषय है। 


इसको संरक्षित करने का सबसे सरल उपाय पौधे लगाना है ।इसलिए हम सभी अधिक से अधिक छायादार पौधे लगाएं । उन्होंने कहा कि तुलसी और एलोवेरा के पौधे भी ओजोन परत तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि धरती की तीव्र गर्मी को देखते हुए हमें ए सी के प्रयोग पर नियंत्रण करना चाहिए। 


उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि विकास की आड़ में लाखों हरे -भरे वृक्षों के कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसका एक ज्ञापन वन मंत्री को देने की सहमति हुई। महिलाओं को तुलसी के पौधे डा. निशि जौहरी ने भेंट किये। इंजीनियर्स डे के अवसर पर 2 कर्मठ इंजीनियर्स का सम्मान किया गया। जिनमें इं.प्रदीप माधवार,इं. ए.एल.गुप्ता हैं।

सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,महासचिव मुकेश सक्सेना ने प्रदान किया। संचालन और सुरेन्द्र बीनू ने किया । गोष्ठी में पूर्व अध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी, शालिनी विद्यार्थी, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, चित्रा जौहरी, इन्द्र देव त्रिवेदी,निर्भय सक्सेना, अरुणा सिन्हा, मंजू लता,सुधा सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,शोभा सक्सेना, सुधीर मोहन,नरेश मलिक,मीरा मोहन,शकुन सक्सेना, ए. 
एस.अग्रवाल, निशि,प्रसून और राजीव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "ओजोन परत संरक्षण हेतु पौधारोपण जरूरी : प्रो.खरे महिलाओं को तुलसी के पौधे बांटे गए"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article