-->
रोटरी बरेली साउथ का तीन दिवसीय 40वां दशहरा मेला 23 से 25 अक्टूबर तक बरेली क्लब मैदान में। मेले में 25 अक्टूबर को होगा रावण दहन

रोटरी बरेली साउथ का तीन दिवसीय 40वां दशहरा मेला 23 से 25 अक्टूबर तक बरेली क्लब मैदान में। मेले में 25 अक्टूबर को होगा रावण दहन



बरेली रूबरू बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से विगत 39 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 40 वाँ दशहरा मेले 23 से 25 अक्टूबर तक बरेली क्लब मेला ग्राउंड में होगा। रोटरी मेले में भारतीयता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, मनोरंजक कार्यक्रम, आतिशबाजी, लंका दहन और रावण दहन भी पूर्ववत किए जाएंगे।


पूर्व मेयर एवं रोटरी साउथ के चार्टर अध्यक्ष डॉ. आई. एस. तोमर ने बताया कि दशहरा मेले से प्राप्त आय का उपयोग दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों की सेवा में किया जाता है। 


ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है, जहां 500 बच्चों को कम शुल्क पर उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है। 


 मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल ने बताया कि 23 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और ‘डांस बरेली डांस’ सोलो परफॉर्मेंस, 24 अक्टूबर को ‘वॉइस ऑफ बरेली’ गायन प्रतियोगिता के साथ डांस बरेली डांस’ ग्रुप कंपटीशन प्रतियोगिता वहीं, 25 अक्टूबर को बेस्ट कपल प्रतियोगिता और बरेली की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘मेला क्वीन का चयन होगा।


क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को मुंबई से सिंगर प्रेरणा रावत और ए वी डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगा। 


 24 अक्टूबर को इंडियन आइडल फेम सिंगर भारती गुप्ता एवं उनकी टीम तथा 25 अक्टूबर को रहनुमा बैंड अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुतियां देंगे। देश के अनेक क्षेत्रों से विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी मेले में आ रहे हैं ।

रोटरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब बरेली साउथ हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की जाएंगी ताकि वे रोजगार और आजीविका अर्जित करने की दिशा में वह आत्मनिर्भर बन सकें। 
रोटरी पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर रवि मेहरा ने बताया कि मेले से होने वाली आय से इस बार हमारा क्लब एल एन -4 प्रोस्थेटिक हाथ लगाने का कैंप लगाएगा


 रोटरी क्लब बरेली साउथ की नई उम्मीद, नया आत्मविश्वास के साथ अब कृत्रिम हाथ का कैंप भी लगाएगा जिनका हाथ किसी दुर्घटना या अन्य कारण से कट गया है, तो उसको मुफ़्त में प्रदान किया जाएगा।


मेला कोषाध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल ने बताया कि मेले में खानपान के शौकीनों के लिए राजस्थानी, चाइनीज, साउथ इंडियन और उत्तर भारतीय व्यंजनों के साथ आइसक्रीम एवं कोल्ड ड्रिंक के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।


क्लब सचिव शिशिर पांडे ने बताया कि मेले में तीनों दिन शानदार आतिशबाजी होगी। इस बार आकाशीय आतिशबाजी का विशेष मुकाबला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। 


24 अक्टूबर को लंका दहन तथा 25 अक्टूबर को रात में कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा । आतिशबाजी के दौरान बाबा नीम करोली के दर्शन भी कराए जाएंगे।


सह मेला निदेशक नयन अग्रवाल ने बताया कि मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए बड़े आकार की 12 एलईडी लगाई जा रही हैं। इनके माध्यम से दर्शक मेले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।


सह मेला निदेशक अनुराग गोयल ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष किड्स जोन तैयार किया जा रहा है, जिसमें नए इलेक्ट्रॉनिक झूले लगाए जाएंगे।


रोटरी कम्युनिटी सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष अनुपम कपूर ने बताया कि मेले के टिकट और अतिथि पास के साथ रोटरी कम्युनिटी सर्विस सोसायटी की ओर से लकी ड्रॉ कूपन भी दिया जा रहा है। दर्शक अपने कूपन स्टॉल नंबर 2-3 पर जमा कर आकर्षक उपहार जीतने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।


पत्रकार वार्ता के दौरान रोहित जिंदल, संदीप मेहरा, दिनेश चंद खंडेलवाल, अनुराग गोयल, राकेश धीरवानी, संजय अग्रवाल, अनुपम कपूर, अजय जसोरिया, प्रदीप मधवार, ध्रुव तिलक, हिमांशु कौशिक सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे । निर्भय सक्सेना

0 Response to "रोटरी बरेली साउथ का तीन दिवसीय 40वां दशहरा मेला 23 से 25 अक्टूबर तक बरेली क्लब मैदान में। मेले में 25 अक्टूबर को होगा रावण दहन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article