आई आई ए बरेली चैप्टर ने सरकारी योजनाओं, अनुदान एवं सब्सिडी पर किया मंथन
बरेली रूबरू बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आई आई ए, बरेली चैप्टर ने एम एस एम ई इकाइयों के औद्योगिक विकास, वित्तीय सशक्तीकरण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उद्यमियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक ’मंथन बैठक’ में चर्चा हुई। बैठक में उद्यमियों को योजनाओं के प्रावधानों, उपलब्ध अवसरों तथा उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया।
बैठक के प्रारंभ में चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में उद्योगों के विकास के लिए सरकारी योजनाओं, अनुदान, सब्सिडी एवं वित्तीय सहायता की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आई आई ए बरेली चैप्टर निरंतर ऐसे प्रयास कर रहा है, जिनसे उद्यमियों को नवीनतम जानकारियाँ प्राप्त हों और वे उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी औद्योगिक इकाइयों को आगे बढ़ा सकें।
बैठक के दौरान सी ए नवीन अग्रवाल ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एमएसएमई इकाइयों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान, सब्सिडी तथा वित्तीय सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि उद्योगों को अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप सरकारी सहायता प्राप्त करने में मार्गदर्शन मिल सके।
बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी को उद्योगों के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
आई आई ए बरेली चैप्टर उद्यमियों की समस्याओं के समाधान, उद्योगों के विकास, सरकारी विभागों के साथ बेहतर समन्वय तथा एम एस एम ई इकाइयों को नवीनतम औद्योगिक नीतियों एवं सरकारी सुविधाओं से अवगत कराने के लिए निरंतर सक्रिय है।
बैठक में चैप्टर सचिव धनंजय विक्रम सिंह, आशीष गुप्ता, नीरज गोयल, मयूर धीरवानी, आदित्य प्रकाश अग्रवाल, तनुज भसीन, राकेश धीरवानी, अशोक मित्तल, तुषार गोयल, समर्थ अग्रवाल, रजत मेहरोत्रा, सुनीत मूना, प्रियांक मूना, अंकित बंसल, गुरप्रीत सिंह, प्रियंक वर्मा, सलिल बंसल, जितेन्द्र सिंह, शिव कपूर, अर्पित कुमार आदि उद्यमियों ने सहभागिता की।बरेली चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन बरेली चैप्टर के मंथन मीटिंग इंचार्ज राजीव आनंद ने किया। निर्भय सक्सेना
0 Response to "आई आई ए बरेली चैप्टर ने सरकारी योजनाओं, अनुदान एवं सब्सिडी पर किया मंथन"
एक टिप्पणी भेजें