आईएमए बरेली में आई एम ए पी एल सीजन-8 की हुई नीलामी, 26 क्रिकेट टीमें लेंगी हिस्सा
निर्भय सक्सेना
बरेली रूबरू बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए), बरेली शाखा का आई एम ए पी एल सीजन- 8 इस बार 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 26 टीमें भाग लेंगी। नीलामी के अवसर पर शहर के अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नीलामी समारोह के दौरान आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों, टीमों और आयोजकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आई एम ए पी एल सीजन- 8 इस बार 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 26 टीमें, जिनमें 16 फैमिली टीमें, 4 महिला टीमें, 4 किड्स टीमें तथा 2 वेटरन टीमें शामिल हैं, भाग लेगी। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य चिकित्सकों एवं उनके परिवारों को खेलों के माध्यम से एक साथ लाना, आपसी सौहार्द बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।
नीलामी अवसर पर आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. डी. पी. गंगवार ने कहा कि आई एम ए पी एल केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि चिकित्सक समुदाय और उनके परिवारों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। व्यस्त चिकित्सकीय जीवन के बीच सभी को आपसी मेलजोल, मनोरंजन और खेलों के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आई एम ए पी एल सीजन- 8 पिछले आयोजनों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
आईएमए बरेली के मानद सचिव डॉ. मोहित अग्रवाल ने कहा कि आई एम ए पी एल के माध्यम से चिकित्सकों के परिवारों, महिलाओं और बच्चों को भी खेल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। इस बार 26 टीमों की भागीदारी आयोजन के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आईएमए बरेली भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से चिकित्सक समुदाय में एकता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. राजीव गोयल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित सदस्यों के सहयोग की सराहना की और आगामी टूर्नामेंट को व्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आईएमए बरेली के कोषाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह गंगवार, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. आर. पी. सिंह ( आई एम ए पी एल सीजन-8 चेयरमैन), डॉ. रोहम गुप्ता, डॉ. कामेंद्र सिंह सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोहन बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर, राजश्री मेडिकल कॉलेज तथा संदीप अग्रवाल, राम कुमार अग्रवाल ज्वेलर्स भी उपस्थित रहे।
नीलामी समारोह के सफल आयोजन के साथ ही आई एम ए पी एल सीजन- 8 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। आगामी 5 एवं 6 दिसंबर को होने वाला यह टूर्नामेंट खेल, उत्साह, टीम भावना और पारिवारिक सहभागिता का एक उदाहरण बनने की उम्मीद है।
0 Response to "आईएमए बरेली में आई एम ए पी एल सीजन-8 की हुई नीलामी, 26 क्रिकेट टीमें लेंगी हिस्सा"
एक टिप्पणी भेजें