-->
काव्य प्रसून’ पुस्तक का प्रदेश के वन मंत्री की उपस्थिति में हुआ लोकार्पण

काव्य प्रसून’ पुस्तक का प्रदेश के वन मंत्री की उपस्थिति में हुआ लोकार्पण


निर्भय सक्सेना 
बरेली रूबरू बरेली। रससिद्ध शायर पंडित देवी प्रसाद गौड़ ‘मस्त’ की 113वीं जयंती पर कवि सम्मेलन, मुशायरा, सम्मान समारोह एवं ‘काव्य प्रसून’ पुस्तक का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार की उपस्थिति में किया गया। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में कर्मचारी नगर स्थित प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर परिसर, मेगा ड्रीम्स होम्स में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे। 

विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, नवगीतकार हरिशंकर सक्सेना, गीतकार शिवकुमार चंदन, डॉ. मिथिलेश राकेश ‘मिथिला’ एवं ओंकार सिंह ‘विवेक’ शामिल रहे।


इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामपुर से पधारे गीतकार शिवकुमार चंदन, रामपुर के ही ओंकार सिंह ‘विवेक’, बरेली से शिव रक्षा पांडेय, राजबाला ‘धैर्य’, डॉ. नईम शबाब कासगंजवी, रामकृष्ण शर्मा एवं डॉ शिव नरेश शुक्ला सहित अनेक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ एवं सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति- पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए।


कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ की दसवीं काव्य कृति ‘काव्य प्रसून’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि ने किया 
इस अवसर पर विनय गौड़ एवं रणधीर गौड़ ने कॉलोनीवासियों के लिए पुस्तकालय की स्थापना एवं संचालन के उद्देश्य से एक अलमारी तथा 200 पुस्तकें दान स्वरूप भेंट कीं। इस पहल की उपस्थित साहित्यकारों एवं अतिथियों ने सराहना की।


कार्यक्रम के अंतिम सत्र में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में नगर एवं बाहर से आए कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, मिथिलेश गौड़, विवेक गौड़, गणेश पथिक, विवेक शर्मा ‘विवेक’, डॉ. मुकेश ‘मीत’, कैलाश मिश्र ‘रसिक’, राजकुमार अग्रवाल ‘राज’, यदुवीर गौड़, रामधनी ‘निर्मल’, हरिकांत मिश्रा ‘चातक’, रामकुमार कोली, रामकुमार अफरोज, ध्रुव कुमार ‘निर्भीक’, डॉ. राजेश शर्मा ‘ककरेली’, प्रकाश चंद्र सक्सेना, प्रताप मौर्य ‘मृदुल’, इंद्रदेव त्रिवेदी, डॉ. रेनू श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना ‘मनोज’, मुजम्मिल हुसैन, सज्जाद हैदर, एम. इश्तियाक, मधु गौड़, ओम गौड़ एवं रमेश रंजन सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन कवि मनोज दीक्षित ‘टिंकू’ ने किया। अंत में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "काव्य प्रसून’ पुस्तक का प्रदेश के वन मंत्री की उपस्थिति में हुआ लोकार्पण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article