-->
बरेली। वृद्धाश्रम में मनाया वृद्धजन दिवस वृद्धजनों को बांटी रजाइयाँ

बरेली। वृद्धाश्रम में मनाया वृद्धजन दिवस वृद्धजनों को बांटी रजाइयाँ


बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन काशी वृद्धाश्रम में गुरुवार को किया गया। वृद्धजनों को हार पहनाकर उनका चरण वन्दन किया। उनको उनकी मनपसंद की चीजें खिलाई। आश्रम के सभी वृद्धों को आजकल के मौसम को देखते हुए जयपुरी रजाइयाँ बांटी गई। 


क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि उनका क्लब हर वर्ष वृद्धजन दिवस और सभी त्यौहारों पर वृद्धाश्रम पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजीव सक्सेना, लालिमा, अरुणा सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,राजेश सक्सेना,अनिल सक्सेना, डा.अखिलेश गुप्ता,मंजू लता, गंगाराम पाल, सुषमा रस्तोगी,विनीता मेहरोत्रा,आर.एन. मेहरोत्रा और राज कुमार सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।

0 Response to "बरेली। वृद्धाश्रम में मनाया वृद्धजन दिवस वृद्धजनों को बांटी रजाइयाँ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article