वरिष्ठ नागरिक विद्युत कल्याण मंच कराया भोजन वितरण
बरेली रूबरू बरेली। वरिष्ठ नागरिक विद्युत कल्याण मंच बरेली ने श्याम रसोई, इज्जतनगर बरेली में गरीबों को भोजन वितरण कार्यक्रम किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक विद्युत कल्याण मंच बरेली के अध्यक्ष वाई सी सक्सेना ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक विद्युत कल्याण मंच बरेली मंच का मुख्य उद्देश्य समाज की सैवा करना है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गुलशन आनंद एवं सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, अध्यक्ष, मानव सेवा क्लब बरेली को उनके समाज सेवा करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में श्रीमती आशा सक्सेना, सुधा माथुर, राधे श्याम सक्सेना, अंकुर सक्सेना, रमेशचंद्र सक्सेना आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "वरिष्ठ नागरिक विद्युत कल्याण मंच कराया भोजन वितरण"
एक टिप्पणी भेजें