-->
बरेली। 459 वीं ऐतिहासिक रामलीला का 18 दिवसीय मंचन 5 अक्तूबर को गणेश पूजन से होगा

बरेली। 459 वीं ऐतिहासिक रामलीला का 18 दिवसीय मंचन 5 अक्तूबर को गणेश पूजन से होगा


बरेली रूबरू बरेली। विगत 458 वर्षों से निरंतर होने वाली अब इस वर्ष की 459वां ऐतिहासिक रामलीला का 18 दिवसीय कार्यक्रम 5 अक्तूबर से गणेश पूजन से होगा।


श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति, बरेली के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल मिश्रा ने बताया कि लखना स्टेट द्वारा शुरू की गई रामलीला की तैयारियों पूरी हो गई हैं जिसे दरभंगा के कलाकारो द्वारा मंचित किया जाएगा। 

पंडित राम गोपाल मिश्रा के अनुसार काशी अयोध्या के बाद बरेली की सबसे पुरानी रामलीला इस बार 459 वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। 18 दिवसीय यह रामलीला 5 अक्तूबर से चौधरी तालाब मैदान पर होगी। 13 अक्तूबर तक राम वन गमन में चौधरी तालाब में नौका द्वारा लीला का मंचन होगा। 


फिर 13 के बाद से बड़े बाग मैदान में मंचन होगा। 20 अक्तूबर को रावण दहन लीला बड़े बाग हार्टमेन स्कूल के पास होगी। पंडित राम गोपाल मिश्रा के अनुसार जिस प्रकार भगवान राम ने गंगा नदी को पार कर वन को गमन किया था। 


उसी प्रकार श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति, बरेली की रामलीला में भी दक्षिण दिशा में ही रामलीला के पात्रों का प्रस्थान होता आया है। उन्होंने बताया कि पूर्वजों के अनुसार मुगल काल में भी बरेली की रामलीला का मंचन निरंतर हुआ। वर्ष 2019 में भी कोरोना काल में सरकार के नियमों का पालन कर रामलीला का मंचन हुआ।


अब 5 अक्तूबर 2026 को सायंकाल पूजन में अलखनाथ मंदिर के महंत कालू गिरि, तुलसी मठ स्थल के महंत नीरज नयन दास, उत्तर प्रदेश सरकार के वनमंत्री डॉ अरुण कुमार एवं महापौर डॉ उमेश गौतम आदि शामिल होंगे। वार्ता में घनश्याम मिश्रा, बृजेश प्रताप सिंह, शशि कांत गौतम, धीरेंद्र शुक्ला, अनुज मिश्रा, नीरज शुक्ला, आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना


0 Response to "बरेली। 459 वीं ऐतिहासिक रामलीला का 18 दिवसीय मंचन 5 अक्तूबर को गणेश पूजन से होगा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article