देशभक्ति के स्वर गूंजे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांधा
बरेली रूबरू बरेली। जिला समारोह समिति एवं ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 32वाँ रुहेलखंड महोत्सव में देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, विभिन्न प्रांतों के नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता आदि किए गए।
संजय गाँधी कम्युनिटी हॉल में बच्चों के साथ ही कस्तूरबा नगर निगम पालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया बालिका इंटर कॉलेज, राम भरोसे बालिका इंटर कॉलेज, स्त्री सुधार बालिका विद्यालय, बेसिक शिक्षा के विद्यालयों आदि ने दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल सभासद रहे। प्रतियोगिता में ग्रुप डांस में मूव मेकर्स प्रथम, प्राइमरी वर्ग नृत्य में अद्रिका बाला चंद्रा प्रथम, युगल नृत्य में अंशिका/अपर्णा प्रथम, गायन में नमः उपाध्याय द्वितीय, जुनियर बालक वर्ग में हितेश शर्मा प्रथम, उपलक्ष्य प्रथम, अद्विक सक्सेना द्वितीय, माधव देवल द्वितीय, माधव देवल द्वितीय, तन्मय अरोड़ा तृतीय, जुनियर बालिका वर्ग में आरोही कश्यप प्रथम, आर्या सक्सेना द्वितीय, नव्या रस्तोगी तृतीय, कनक तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन संस्था के अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भव्य मंच मिलता है।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने कहा कि हमारी संस्था जिला प्रशासन के सहयोग से विगत कई वर्षों से मोहन दास करम चंद्र गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम करती है। महासचिव सुनील धवन ने बताया कि विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय पर्वों पर कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि स्थानीय शौकिया कलाकारों के लिए मंचीय प्रस्तुतियां कराई जाती हैं।
कार्यक्रम का संचालन संजय मठ ने किया कार्यक्रम संयोजक सुबोध शुक्ला और राजीव लोचन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिलशाद, अमित कक्कड़, शमशाद, पूनम, भास्कर, मोती राम, रेहान आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन और मुशायरा वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में हुआ। साथ में चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। निर्भय सक्सेना
0 Response to "देशभक्ति के स्वर गूंजे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांधा"
एक टिप्पणी भेजें