-->
पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क में विकास कार्यों का कैंट विधायक ने किया भूमि पूजन

पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क में विकास कार्यों का कैंट विधायक ने किया भूमि पूजन

बरेली रूबरू बरेली। बीजेपी कैंट विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क के सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय लाइव कार्यक्रम में सहभागिता की। 


सिविल लाइन्स में ऑफिसर्स हॉस्टल के सामने डाॅ. बी आर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 3 हजार 955 पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का शुभारंभ किया है।


कैंट विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी पहल भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, समान अवसर और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और पार्कों का यह कायाकल्प इसी दिशा में एक सराहनीय कदम है। 


इस दौरान अरविंद गंगवार, राजबहादुर सक्सेना, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, अमरीश कठेरिया, हर्षित गुप्ता, अमर सिंह राठौड़, मनजीत सिंह मोनी, प्रदीप पांडे, राहुल गौतम, राघव गुप्ता, राहुल सिंह, रामशरण, नंदकिशोर गुप्ता, अमित पांडे एवं अशोक गंगवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "पं. गोविंद बल्लभ पंत पार्क में विकास कार्यों का कैंट विधायक ने किया भूमि पूजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article