प्रियंका गांधी जिला इकाई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती एवं संयुक्त रूप से भारत रत्न एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री की 41 वीं पुण्य तिथि मनाई गई।
इस अवसर पर दोनों महान नेताओं को याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए सभी कार्यकर्त्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बोलते हुए प्रियंका गांधी संगठन के अध्यक्ष डॉ सर्वत हुसैन हाशमी ने कहा कि भारत की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी का देश के प्रति योगदान बलिदान आदित्य और सर्व विदित है।
वह 1966 से 1977 तक तथा 1980 से 1984 तक देश की प्रधानमंत्री रही उन्होंने हरित क्रांति के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में विशेष योगदान दिया।
1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान को शिकस्त देकर आजाद बांग्लादेश बनवाने में अहम भूमिका निभाई। अमेरिका जैसी शक्ति के आगे उन्होंने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और यह बता दिया कि वह अमेरिका की कठपुतली नहीं है।
अमेरिका भी उनकी ताकत का लोहा मानता था। ब्रिटेन की महारानी उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक थी और उन्हें अपना दोस्त मानती थी।
उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम किया उनके राज्य में देश में अनेकों योजनाओं का विस्तार हुआ जिससे जनता को इन योजनाओं का लाभ मिला। ऑपरेशन ब्लू स्टार के चलते उनके ही सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।
वह आतंकवादियों के आगे कभी झुकी नहीं जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता पर उन्होंने आंच नहीं आने दी।
लोह पुरुष सरदार पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ सर्वत हुसैन हाशमी ने कहा कि सरदार पटेल महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न ,भारतीय बैरिस्टर, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं देश के प्रथम गृहमंत्री थे वह भारत गणराज्य के संस्थापक भी थे स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर काम किया उन्होंने हमेशा ब्रिटिश सरकार के कठोर कानूनों का विरोध किया।
उन्होंने किसानों के हक के लिए बार डोली सत्याग्रह का नेतृत्व करते हुए किसानों से करो का भुगतान करने के लिए मना किया क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने कैरा बाढ़ के बाद किसानों से करो की मांग की थी। उन्होंने 562 रियासतों को एकजुट करके भारत की शक्ति में इजाफा किया।
वह 15 अगस्त 1947 से 15 दिसंबर 1950 तक गृहमंत्री एवं सभी भारतीय राजनीतिक दलों के कमांडर इन चीफ भी रहे उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति और कड़े स्वभाव की वजह से उन्हें लोह पुरुष के खिताब से नवाजा गया ।
देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने में उनका योगदान आदित्य है वह आरएसएस के घोर विरोधी थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी निशा खान, जिला संगठन मंत्री तबस्सुम खान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव गोपाल उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष नदीम खान, जिला महामंत्री इम्तियाज अहमद, जिला कोऑर्डिनेटर राकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अश्वनील शर्मा, शोएब खान नियाजी, मुन्ने अंसारी ,आमिर खान, अमन खान, फैज़ी खान नन्नू खान, मुशीर ,फूज़ैल , आदिल, मोहम्मद अहमद, मंजूर भाई, फाजिल एवं सलीम भाई मौजूद रहे ।
0 Response to "प्रियंका गांधी जिला इकाई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती एवं संयुक्त रूप से भारत रत्न एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री की 41 वीं पुण्य तिथि मनाई गई।"
एक टिप्पणी भेजें