-->
Bareilly News: बरेली में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 11 से 15 नवम्बर तक

Bareilly News: बरेली में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 11 से 15 नवम्बर तक



पी एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज में होने पर जिलाधिकारी ने सफल बनाने को दिये दिशा निर्देश

बरेली । 69वीं अण्डर-17 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं की राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 11 से 15 नवम्बर तक राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर होगी।


 कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बैठक में अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 11 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक होगी इसमें 44 टीम बालकों की एवं 44 टीम बालिकाओं की में शामिल होंगी। प्रत्येक टीम के लिए लाइजनिंग ऑफिसर तैनात किए जा रहे हैं। लगभग 1056 प्रतिभागी शामिल होंगे। 06 नवम्बर तक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


बैठक में वॉलीबॉल प्रतियोगिता को बेहतरीन और सफल बनाने के लिये विस्तार से चर्चा की गयी, जिसके अन्तर्गत खिलाड़ियों के आवास व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, पीने के पानी, चिकित्सा एवं सुरक्षा, परिवहन की व्यवस्था, टेंट, खिलाड़ियों हेतु उपहार, लाइव स्ट्रीमिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, ट्रॉफी, मेडल, मोमेंटों, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथियों का स्वागत, मंच की साज-सज्जा आदि की विस्तार से समीक्षा की गयी और सम्बंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।



जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर अग्नि से सुरक्षा हेतु फायर बिग्रेड, आयोजन के दौरान सुचारू विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग, चिकित्सा की समुचित व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस सुरक्षा, आयोजन स्थल तक जाने वाले मार्ग का दुरुस्तीकरण, मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस, बस पार्किंग की व्यवस्था, खेल मैदान का समतलीकरण, सफाई कर्मियों की उपलब्धता आदि की समुचित व्यवस्था की जाये।


इस बैठक में प्रतिभागी बच्चों को स्थानीय स्तर के दर्शनीय स्थल को घुमाने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने, नगर निगम एवं विद्युत विभाग को ग्राउंड पर अच्छी विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत पोल अस्थायी रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, साथ ही आयोजन का आगाज और समापन कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित कराए जाने के भी निर्देश दिए गए।



 पुलिस अधीक्षक यातायात मो अकमल खान, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, संयुक्त निदेशक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: बरेली में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 11 से 15 नवम्बर तक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article