Bareilly News: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को किया याद
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर हुईं श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की बहादुरी, निष्ठा और देश प्रेम से प्रेरणा लें।
डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी और मीरा मोहन ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रसंग साझा किए।
कार्यक्रम का प्रारंभ "ऐ मेरे वतन के लोगों गीत से" अरुणा सिन्हा ने किया।
मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल, के. बी. अग्रवाल, महासचिव प्रदीप माधवार, निर्भय सक्सेना, कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी, जितेंद्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र, सुनील शर्मा, गंगा राम पाल, सुधीर मोहन, शचीन्द्र सक्सेना, मंजू सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, कैप्टन राम लाल, कैप्टन अरविन्द, ए. एस. अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को किया याद"
एक टिप्पणी भेजें