आईवीआरआई टीम ने दिल्ली से आई श्वेत बाघिन की जटिल सर्जरी कर बचाया
बरेली रूबरू बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आई वी आर आई) की एक विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने दिल्ली चिड़ियाघर की 1.5 वर्षीय श्वेत बाघिन पर द्विपक्षीय टिबियल फ्रैक्चर से पीड़ित जटिल सर्जरी सफलता पूर्वक की। बाघिन वर्तमान में पोस्ट- ऑपरेटिव निगरानी में है।
दिल्ली चिड़िया घर से आई श्वेत बाघिन को 2 मार्च 2026 को दोनों हिंद लिम्ब्स में फ्रैक्चर हुआ था। प्रारंभिक स्थिरीकरण 3 मार्च को फाइबर ग्लास बैंडेजिंग का उपयोग करके चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक द्वारा किया गया था। चोट की गंभीरता को देखते हुए, 4- 5 मार्च को उन्नत सर्जिकल हस्तक्षेप के लिए आई वी आर आई के निदेशक को सूचित किया गया।
7 मार्च को, आई वी आर आई टीम ने फ्रैक्चर की मरम्मत के लिए छह घंटे की मैराथन सर्जरी की। इस प्रक्रिया का नेतृत्व डॉ. रोहित कुमार, वैज्ञानिक, सर्जरी विभाग, आईवीआरआई ने डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. अमन, डॉ. साईं और डॉ. प्रेम के साथ किया। सर्जरी के दौरान, दाहिनी टिबिया को डबल प्लेटिंग तकनीक का उपयोग करके स्थिर किया गया जबकि बाएं टिबिया को रॉड- प्लेट कंस्ट्रक्ट के साथ मरम्मत की गई। बाघिन वर्तमान में पोस्ट- ऑपरेटिव निगरानी में है। निर्भय सक्सेना
0 Response to "आईवीआरआई टीम ने दिल्ली से आई श्वेत बाघिन की जटिल सर्जरी कर बचाया"
एक टिप्पणी भेजें